चार बच्चों के साथ महिला ने लगाई नहर में छलांग– दो की मौत

एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ एक नहर में छलांग लगा दी जिससे उसकी और दो बच्चों की डूब कर मौत हो गयी

Update: 2021-07-17 14:30 GMT

पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा ज़िले में आज एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ एक नहर में छलांग लगा दी जिससे उसकी और दो बच्चों की डूब कर मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना थराद तालुक़ा में हुई जहां चोथानेसड़ा गांव की एक महिला ने अपने चार बेटों के साथ अज्ञात कारणों से मुख्य नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय तैराकों ने दो बच्चों को तो बचा लिया पर महिला और उसके दो अन्य बच्चों की डूब कर मौत हो गयी। पुलिस विस्तृत छानबीन कर रही है।

Similar News