होली पर अज्ञात ने की बुजुर्ग दंपति की हत्या- जाँच में जुटी पुलिस

एक बुजुर्ग दंपत्ति की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Update: 2022-03-17 04:40 GMT

परभानी। असोला के एक बुजुर्ग दंपत्ति की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, असोला निवासी शंकरराव ज्ञानोजी रिक्शे और सरजाबाई शंकरराव रिक्शे बीती रात खाना खाकर सोए थे लेकिन सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो शंकरराव और सरजाबाई खून से लथपथ मिला, जबकि गिरिजाबाई एडकिन की हालत गंभीर थी।

जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तड़कलश पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद, उन्होंने जिला सरकारी अस्पताल परभानी में गंभीर रूप से घायल गिरिजाबाई को भर्ती कराया, जहां से उसे नांदेड़ स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



 


Tags:    

Similar News