बालिका की अश्लील वीडियों बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
एक बालिका के साथ छेड़खानी कर चार युवकों ने उसका अश्लील वीडियों बना लिया। पीडि़त के पिता ने इस मामले में चार युवकों को नामजद किया था
बस्ती। उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने परशुरामपुर क्षेत्र में बालिका की अश्लील वीडियों बनाने वाले तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि परशुरामपुर क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़खानी कर चार युवकों ने उसका अश्लील वीडियों बना लिया। पीडि़त के पिता ने इस मामले में चार युवकों को नामजद किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों सूरज, बादल और शिवनाथ को बरहरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
वार्ता