एक ही परिवार की छह लड़कियां पुलिस में दे रही अपनी सेवाएं
"भोसले" परिवार की छह लड़कियां महाराष्ट्र में अलग-अलग पुलिस स्टेशन में अपनी सेवाएं दे रही हैं
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पन्हाला तहसील के खोतवाड़ी गांव के "भोसले" परिवार की छह लड़कियां महाराष्ट्र में अलग-अलग पुलिस स्टेशन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
सुरेश रंगाराव भोसले और उनके भाई चंद्रकांत भोसले को क्रमश: चार और तीन लड़कियां हैं। दोनों भाई की तीन-तीन लड़कियां पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
सुरेश को चार लड़कियां और दो लड़के हैं। चारों लड़कियों में से सारिका, सुवर्णा और सुजाता पुलिस विभाग में काम कर रही हैं। चंद्रकांत को तीन लड़कियां हैं रूपाली, सोनाली और विमल और तीनों लड़कियां पुलिस में कार्यरत हैं। सुवर्णा और सोनाली वर्ष 2008 में पुलिस में भर्ती हुयी थीं। सारिका, सुवर्णा, रूपाली, सोनाली और विमल का विवाह हो चुका है। पांचों विवाहित लड़कियां अभी भी अपने पिता का ही उपनाम "भोसले" का उपयोग कर रही हैं।
सारिका भोसले की पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय में ,सुवर्णा भोसले पुलिस अधीक्षक कार्यालय-कोल्हापुर में, सुजाता भोसले अलीबाग-रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, रूपाली भोसले नासिक शहर पुलिस,सोनाली भोसले जूना राजवाड़ा पुलिस स्टेशन कोल्हापुर, विमल भोसले कोल्हापुर में तैनात हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी अपने ट्विटर पर इसे ट्वीट के साथ नोटिस किया।
वार्ता