जनता के साथ सही व्यवहार न रखने वाला SI लाईन हाजिर

Update: 2020-12-26 15:53 GMT

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता के साथ व्यवहार सही न रखने वाले पुरकाजी थाने के चौकी प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में अब तक बहुत से अपराधी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। वे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए जितने सख्त हैं, उतने ही वे आम लोगों के लिए नरम दिल भी हैं। इसी का एक नमूना आज देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने लेखराज सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना पुरकाजी को जनता से व्यवहार ठीक न होने के कारण पुलिस लाईन स्थानान्तरित कर दिया है।

Similar News