शव मिलने से सनसनी- पुलिस कर रही छानबीन

काफी समय तक जब अरविंद घर नहीं पहुंचा, तो परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान पता चला कि तालाब के पास एक शव पड़ा है

Update: 2021-03-05 15:24 GMT

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में दसवीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सराय पड़री निवासी बृजलाल पाल को 15 वर्षीय पुत्र अरविन्द पाल दसवीं कक्षा में पढ़ता था और गुरुवार शाम गांव के तालाब की ओर गया था। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। काफी समय तक जब अरविंद घर नहीं पहुंचा, तो परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान पता चला कि तालाब के पास एक शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि परिजन जब मौके पहुंचे तो शव की पहचान अरिंद के रुप में की। इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वार्ता

Similar News