तेंदुए के कुनबे से एक सदस्य हुआ कम
तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित है। तेंदुए मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहसो इलाके में क्वारी नदी किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से विभाग में हड़कंप मचा है।
चंबल सेंचुरी के वार्डन दिवाकर श्रीवास्तव ने तेंदुए की मौत की पुष्टि करते हुए आज यहां बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित है। तेंदुए मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है।
गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी पर करोड़ों रुपए खर्च के बाद बब्बर शेर और तेंदुओं के कुनवे को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी चंबल सेंचुरी क्षेत्र में बगैर एक पैसा खर्च किए तेंदुओं का कुनबा निरंतर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन चिंता की बात तो यह है कि यहां पिछले पांच वर्ष में सातवें तेंदुए की मौत हो चुकी है। हाल के कुछ वर्षों में चकरनगर क्षेत्र में अब तक सात तेंदुए मारे जा चुके है।