पूर्व जिला पंचायत सदस्य को DM ने किया जिला बदर

Update: 2021-02-24 04:32 GMT

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिलाधिकारी ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य समेत चार को गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर करते हुए दो व्यक्तियों शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये।

 जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव को उसके आपराधिक इतिहास तथा अन्य साक्ष्यों को देखते हुए छह माह तक की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने नान बाबू सिंह ,सतीश कुमार उर्फ नान्हू ,राममोहन पाण्डेय एवं भोला यादव को भी छह माह के लिए जिला बदर किया है।

वार्ता

Similar News