नोएडा। पुलिस और बदमाशों के बीच गोल चक्कर पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड के दौरान पुलिस ने अपनी पीतल से बदमाशों को घायल कर दिया। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूचना पर गोल चक्कर चैराहे के पास वाहन सवार बदमाशों की नाकाबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में रवि और उसका साथी तस्कर चन्दन कुमार घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जें सेे 12 लाख कीमत का 120 किलो गांजा, एक वाहन ,दो तमंचे कुछ कारतूस बरामद किये है। उसी दौरान पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। दोनों गिरफ्तार आरोपी सेक्टर 18 के रहने वाले हैं। उन्होंनेे बताया कि इस सम्बन्ध में नोएडा के सेक्टर 20 थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।