एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि तीनों बाप बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस वारदात के ताल्लुक में उनसे पूछताछ कर रही है। गौरव सैनी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
सहारनपुर।आशीष पत्रकार और उसके भाई आशुतोष की दिनदहाड़े कत्ल करने के इल्ज़ाम में महिपाल सैनी और उसके बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुलजिमों को जिला मुजफ्फरनगर के बघरा कस्बे से गिरफ्तार किया। मुलजिमों से ग़ैर क़ानूनी असलाह भी बरामद हुए हैं।
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मुलजिमों को मीडिया के सामने पेश किया। बता दें कि पुलिस ने मुलजिमों पर 25000 रुपये का ईनाम ऐलान कर रखा था। गौरतलब है कि दो दिन पहले सहारनपुर के माधवनगर के बाशिंदे आशीष और उसके भाई आशुतोष की घर में घुसकर कत्ल कर दिया गया था। कत्ल का इल्ज़ाम उसके पड़ोसी महिपाल सैनी और उसके तीन बेटों सूरज, सन्नी और गौरव पर लगा था।
सहारनपुर पुलिस के मुताबिक़ मुलजिमों ने नाली में गोबर के झगड़े में आशीष और उसके भाई का कत्ल कर दिया गया था। हालांकि पड़ोसियों का कहना था कि महिपाल का परिवार शराब का ग़ैर क़ानूनी कारोबार करता था। इसी के वास्ते में खबर लिखने पर महिपाल आशीष से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में दिनदहाड़े यह कत्ल किये गये। कत्लेआम के बार आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। वहीं पुलिस ने महिपाल सैनी की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कत्लेआम में इन्हे भी मुल्जिम बनाया गया था, जबकि महिपाल सैनी और उसके बेटों की पुलिस तलाश कर रही थी।
Full View
मंगलवार को पुलिस ने महिपाल और उसके सूरज और सन्नी को मुजफ्फरनगर के बघरा से धर दबोचा। तीनों बाप बेटे कहीं फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों से अवैध असलाह भी बरामद किया है। वहीं महिपाल का तीसरा बेटा गौरव सैनी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि तीनों बाप बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस वारदात के ताल्लुक में उनसे पूछताछ कर रही है। गौरव सैनी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
सहारनपुर पुलिस के मुताबिक़ मुलजिमों ने आशीष और उसके भाई का कत्ल करना कबूल कर लिया है। पुलिस को महिपाल सैनी के पास से उसके पिता जगदीश की लाइसेंसी रायफल, दस कारतूस, सूरज के पास से दादा जगदीश की डबल बैरल बंदूक, 24 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा मुलजिमों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल आलाकत्ल तीन तमंचे, छह कारतूस और तीन खोखे भी बरामद हुए हैं।