सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आईपीएस अभिषेक का 'ओपन हाउस'

दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर 'पुलिस की पाठशाला' लगाने वाले आईपीएस अभिषेक यादव की पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सख्त संदेश देने की उनकी कार्यशैली जनता को खूब भा रही है।

Update: 2019-10-24 12:59 GMT

मुजफ्फरनगर दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर 'पुलिस की पाठशाला' लगाने वाले आईपीएस अभिषेक यादव की पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सख्त संदेश देने की उनकी कार्यशैली जनता को खूब भा रही है। उनके द्वारा गुड पुलिसिंग के लिए शहर के हृदय स्थल पर पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के प्रति जागरुक करने के लिए लगाये गये जिले के पहले 'ओपन हाउस' की वीडियो सोशल मीडिया खोजी न्यूज के फेसबुक पेज पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। आईपीएस अभिषेक का यह ओपन हाउस रिकार्ड तोड़ रहा है। खोजी न्यूज ने एसएसपी अभिषेक यादव के इस सराहनीय प्रयास को जनता तक लाईव पहुंचाने का काम किया। खोजी न्यूज के सोशल मीडिया पर पहुंचाये गये एसएसपी अभिषेक यादव के इस वीडियो को करीब 18 लाख से अधिक लोगों की सराहना मिली है। लोग लगातार पुलिस कर्मियों की पाठशाला लगाने वाले एसएसपी अभिषेक यादव के अंदाज ए बयां की प्रशंसा कर रहे हैं। यह पहली बार जब जनपद के किसी पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर इतनी जबरदस्त सराहना मिली।


एसएसपी अभिषेक यादव नित्य प्रतिदिन अपनी अभिनव कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर रहे हैं। थानों में पुलिस कर्मियों को एक पारिवारिक माहौल देकर तनाव भरे वातावरण से निकालने के लिए उनको 'हैप्पी बर्थ डे' अभियान हो या फिर ड्यूटी के दबाव और तनाव से परेशान पुलिस कर्मियों को वीकली ऑफ  देने का चुनौतीपूर्ण निर्णय, सभी में पुलिस कप्तान अभिषेक यादव लगातार सफल होने के साथ ही अपनों के बीच प्रशंसा पा रहे हैं, वही अपराध उन्मूलन के लिए उनको 'जन मंच' पर भी एक बेहतर सम्मान मिल रहा है। हाल ही में उनका 'ओपन हाउस' चर्चाओं में है। दीपावली जैसे प्रमुख और सवंदेनशील त्यौहार पर जनता में सुरक्षा और व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करने एंव नशे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए उन्होंने पुलिस को आलस्य और लापरवाही से दूर कर ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी बनाने के लिए बीते दिन शिव चौक  के पास तुलसी पार्क में ओपन हाउस का आयोजन किया। यहां पर पुलिस फोर्स के एसपी से लेकर कांस्टेबल तक सभी को जमा किया गया। बिना किसी लम्बी चौड़ी भूमिका के आईपीएस अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स को उनकी जिम्मेदारियों के बारे समझाना शुरू कर दिया। उनको अहसास कराया कि वह खाकी वर्दी से केवल 12 घंटे की ड्यूटी तक ही सीमित नहीं है। ड्यूटी के अलग जब वह परिवार और अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहते हैं तो भी वह पुलिस फोर्स का ही हिस्सा होते हैं। ऐसे में भी उनको ड्यूटी करनी है, उनको अपने आसपास नजर रखनी हैं और अपने अफसर को रिपोर्ट करना है। एसएसपी ने यह भी समझाया कि जिस प्रकार भीड़ बाजारों में खरीददारी करने उतरी है, उसी प्रकार फोर्स को भी तन्मयता के साथ सड़कों पर आकर अपनी ड्यूटी करनी है। परिवार के साथ खरीद करने के दौरान भी पुलिस फोर्स का हर सदस्य खुद को ड्यूटी पर समझे तभी हम भयमुक्त वातावरण समाज को देने के अपने उद्देश्य को सार्थक कर पायेंगे।

Full View


एसएसपी अभिषेक यादव का अंदाज ऐसा था कि फोर्स के हर सदस्य का उत्साहा दोगुना कर गया। आज पुलिस का कांस्टेबल नये उत्साह के साथ बाजारों में नजर आया। एसएसपी का यह संदेश मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा, लेकिन सोशल मीडिया पर आईपीएस अभिषेक के 'ओपन हाउस' ने जब ट्रेंड करना शुरू किया तो लाखों लोगों तक यह पहुंचा। एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा लगायी गयी इस 'पुलिस पाठशाला' को 'खोजी न्यूज' ने प्रमुखता के साथ जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। खोजी न्यूज के सोशल मीडिया के पेज पर एसएसपी अभिषेक यादव का संदेश करीब 18 लाख लोगों तक पहुंचा चुका। तथा खोजी न्यूज के फेसबुक पर एसएसपी अभिषेक यादव के ओपन हाऊस को लगातार कमेंट मिल रहे है। इसके साथ ही 13 मिनट 33 सेकन्ड के इस वीडियो में पुलिस कर्मियों और अफसरों को दिशा निर्देश देते एसएसपी अभिषेक यादव के इस वीडियों को 11 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा शेयर कर लगातार आगे बढ़ाया गया है। करीब 8 हजार से ज्यादा लोगों ने एसएसपी के पुलिस कर्मियों को दिये जा रहे संदेश को लेकर उनकी सराहना करते हुए अपने अपने सुझाव और बदल रही मुजफ्फरनगर पुलिसिंग के लिए उनको बधाई दी है। एसएसपी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं पुलिस विभाग में भी एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। त्यौहारों के सीजन पर मुख्य बाजार में कभी कभार राउंड करने वाली खाकी आज लगातार गश्त पर नजर आ रही है। इससे बाजारों में उतरे ग्राहकों और खासकर महिलाओं को भी को सुरक्षा का माहौल दिखाई दे रहा है।

Tags:    

Similar News