व्यापारी से लूट का खुलासा- लूट की इतने लाख की नगदी सहित छह गिरफ्तार

व्यापारी से हुयी लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूट की लगभग चार लाख रुपए नगदी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2023-02-05 07:13 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने बैरागढ़ पुलिस की मदद से व्यापारी से हुयी लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूट की लगभग चार लाख रुपए नगदी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार दौलत पारवानी निवासी बैरागढ़ ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आयोध्या बायपास पर वह एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाता है। 24 जनवरी को दुकान बंद कर कलेक्शन का पैसा थैली में एक्टिवा वाहन की डिग्गी में रखकर अपने घर आ रहा था। तभी उसके साथ मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और रुपए से भरी थैली लेकर फरार हो गए।

अपराध शाखा पुलिस ने बैरागढ़ पुलिस की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जावेद उद्दीन, मो. लईक, समीर, अदनान खान, अल्ताफ खान और एक अन्य शामिल हैं। इनके कब्जे से लूट की लगभग चार लाख रुपए की नगदी और लूट की राशि से खरीदी गयी चार मोटर साइकिलों बरामद की गयी है। पुलिस आरोपियाे से अन्य अपराध के बारे में पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News