डीजीपी ओपी सिंह ने किया ब्रीफ-सतर्क और सक्रिय बने रहें पुलिस अफसर

डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में कानून व्यवस्था के सम्बंध में भावी चुनौतियों के दृष्टिगत

Update: 2019-12-24 14:43 GMT

लखनऊ नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में लगातार प्रदर्शन और हिंसा के कारण कानून व्यवस्था को लेकर बनी चुनौती से निपटने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आला अफसरों के साथ कानून व्यवस्था के साथ साथ सृदृढ़ एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके द्वारा राज्य में हिंसा के बाद ताजा हालातों पर भी चर्चा की और पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहने के साथ ही अपने क्षेत्रों में सजग, सतर्क और सक्रिय बने रहने पर जोर दिया है।

डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में कानून व्यवस्था के सम्बंध में भावी चुनौतियों के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के सम्बंध में मीटिंग की। इस दौरान डीजीपी ने सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था को लागू करते हुए आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के निर्देश दिये। डीजीपी ने अफसरों को दिये आवश्यक दिशा निर्देशों में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचे। सुरक्षा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहनता से ब्रीफिंग की जाये। इसके साथ ही डीजीपी ने वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया है। उन्होंने अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के साथ ही यह निर्देश दिये कि ड्यूटी के दौरान विशेष रूप से सतर्क और सक्रिय रहते हुए पुलिस अफसर व कर्मचारी उत्कृष्ट श्रेणी का प्रदर्शन करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाकर लगातार निगरानी करने का भी निर्देश पुलिस अफसरों को दिया है।

Tags:    

Similar News