युवक की संदिग्धावस्था में मौत, हत्या की आशंका

Update: 2020-10-08 14:49 GMT

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र में गुरूवार को श्रीराम कालोनी में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालोनी में सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गयी। मृतक की पत्नी और उसके परिजनों ने उसकी पहचान मूलचन्द्र (37) के रूप में की। वह श्रीराम कालोनी उत्तर का निवासी था। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति शटरिंग का काम करता था। उसका आरोप है कि रंजिशन उसके पति की हत्या की गयी है।

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालोनी में मूलचंद्र नाम के व्यक्ति का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हुई है। मृतक के सिर पर चोट व गले पर भी निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच की जा रही है।

वार्ता

Similar News