डॉक्टरों ने व्यक्ति का किया ऑपरेशन- पेट से निकला नोकिया का मोबाइल

एक मामला ऐसा सामने आया है शायद आपने पहली बार ऐसा मामला सुना होगा

Update: 2021-10-23 06:34 GMT

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर नये-नये मामले देखने को मिलते हैं। एक मामला ऐसा सामने आया है शायद आपने पहली बार ऐसा मामला सुना होगा। मिस्र के एक हॉस्पिटल में एक व्यक्ति का ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से एक मोबाइल निकला है। यह सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन का रहने वाले एक शख्स ने मोबाइल निगल लिया था लेकिन इसकी जानकारी उसको खुद को नहीं थी, जिसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने 6 महीने पहले मोबाइल निगल लिया था। पेट में पेरशानी निरंतर पेन होने से उसने डॉक्टर को दिखाया। इसी कड़ी में एक दिन डॉक्टर ने उसे शख्स का एक्सरे किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक्सरे में पाया गया कि उसके पेट में मोबाइल है। व्यक्ति के ज्यादा दर्द होने पर उसका मोबाइल निकलने के लिये ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से गुलाबी रंग का एक छोटा मोबाइल निकला। व्यक्ति का ऑपेरशन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में किया गया।

उसकी जांच करने के पश्चात पता चला कि यह व्यक्ति के पेट में लगभग 6 महीने से था। डॉक्टरों का कहना है कि शख्स ने यह नहीं बताया कि उसके पेट में मोबाइल कैसे गया है। ऑपरेशन करके पश्चात डॉक्टरों की टीम ने पेट से निकला नोकिया गुलाबी रंग को मोबाइल फोन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रही है।



Tags:    

Similar News