दुबई में लहराया भारत का परचम

जितेन्द्र चौधरी उर्फ मयंक ने जीता स्वर्ण पदक

Update: 2020-02-07 00:15 GMT

यूएई दुबई में चल रही Dubai Emirates Weight Lifting Championships प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गाँव शेरपुर लुहारा निवासी बिजेन्द्र सिंह के होनहार सुपुत्र जितेंद्र चौधरी उर्फ मयंक ने 70 kg वेट में 245 kg डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का नाम रोशन किया।




 



इस प्रतियोगिता में 7 देशो के होनहार वेट लिफ्टर ने भाग लिया था। जिसमे जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।




 



मयंक ने इसका श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ अपने गुरुजी मास्टर इसरार खान को दिया। इसरार खान ने बताया कि मयंक बचपन से ही बेहद होनहार , आज्ञाकारी, लगनशील था। उसको बचपन से ही कुछ अलग कर गुजरने की चाह थी। जैसे ही यह खबर उसके परिवार वालो के पास पहुची तो परिवार के साथ साथ पूरे गाँव मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मयंक का अगला लक्ष्य भारत को ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाना है।

Tags:    

Similar News