यूपी में विपक्ष की धुरी हैं अखिलेश यादव
राजनीतिक समर के लिए रणनीतियां सभी राज्यों में बन रही हैं। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 2019 की तैयारियां अभी से कर रहा है। पूर्व के चुनाव 2014 में भाजपा ने प्रदेश में सफलता का जो शिखर छुआ था, उस तक इस बार भी पहुंच जाए तो यही उसकी बड़ी उपलब्धि होगी। इस बार विपक्ष चौकन्ना है। इसका नमूना पिछले दो लोकसभा उपचुनाव में देखा जा चुका है जब समाजवादी पार्टी और बसपा ने मिलकर भाजपा से दोनों प्रतिष्ठा पूर्ण सीटें छीन लीं।
0