महर्षि महेश योगी ने वैदिक परम्परा को देश-विदेश में फैलाया : डा0 दिनेश शर्मा

चेतना आधारित शिक्षा एक विशिष्ट शिक्षा पद्धति है, जो विद्यार्थियों का सर्वतोन्मुखी विकास करती है।

Update: 2018-01-13 02:20 GMT
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज आई.आई.एम. रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित महर्षि महेश योगी जन्मशताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि महेश योगी ने वैदिक परम्परा को न केवल देश के कोने-कोने में वैदिक परम्परा को फैलाया, बल्कि विदेशों में भी वैदिक परम्परा का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, वरन् जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महर्षि योगी जी के योगदान को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेतना आधारित शिक्षा एक विशिष्ट शिक्षा पद्धति है, जो विद्यार्थियों का सर्वतोन्मुखी विकास करती है। उन्होंने आज विवेकानन्द के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री  ब्रजेश पाठक, महर्षि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पी.के. भारती के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।       

Similar News