जनसमस्याओं को लेकर सडक पर उतरे कांग्रेसी, किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नये कृषि कानूनों समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।

Update: 2021-03-04 07:59 GMT

मुजफ्फरनगर। जिला व शहर कांग्रेसी कमैटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की रोजाना बढ़ती कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान, युवकों को रोजगार और नये कृषि कानूनों समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की।मुजफ्फरनगर। जिला व शहर कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की रोजाना बढ़ती कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान, युवकों को रोजगार और नये कृषि कानूनों समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की।


Full View



बृहस्पतिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमैटी के तत्वाधान में इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा व महानगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ की अगुवाई में जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह से असफल रही है। देश में रोजाना डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। डीजल के दामों की बढ़ोतरी का असर बाजार में आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी पड़ रहा है। किसानों को वादे के मुताबिक 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार फसलों पर एमएसपी कानून बनाने के लिए तैयार नहीं है। बेरोजगार युवक रोजगार पाने के लिए इधर से उधर धक्के खा रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करके आई सत्ता में आई सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई है। नये कृषि कानून लाकर सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

प्रदेश में रोजाना अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोक पाने में असफल हो रही है। सत्ता की मद में चूर हुई सरकार को लोगों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही है। महंगाई को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। रेल भाडों में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों को अपनी तरफ से महंगाई की एक नई सौगात दी है। प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, महानगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, सतीश कुमार शर्मा, महिला सेवा दल अध्यक्ष नीलम शर्मा, श्याम सिंह एडवोकेट, गंगा शरण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पंडित प्रहलाद कौशिक, बृजभूषण शर्मा, मेराजजहां, धीरज महेश्वरी, कविता, गीता काकरान, हकीम हकीम जफर, दिलशाद सिद्दीकी, नरेश गौड़, फरजाना, किरण, शबनम, रीता, अहसन जमीर, मौहम्मद तारिक कुरैशी और सतीश गर्ग आदि अनेक कांग्रेसजन मुख्य रूप से शामिल रहे।

Tags:    

Similar News