20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में गरजेगी प्रियंका गाँधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किसानों को जागरूक कर नये कृषि कानूनों से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएगी।

Update: 2021-02-11 14:30 GMT

मुजफ्फरनगर। राजधानी में नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में और अधिक किसानों की भागीदारी कराने के लिए आगामी 20 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होंगी। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किसानों को जागरूक कर नये कृषि कानूनों से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएगी।

Full View


बृहस्पतिवार को ककरौली थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में आयोजित की गई कांग्रेस की जनसभा में जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेशीय महासचिव श्यामवीर सिंह व उपाध्यक्ष डा. उमा शंकर ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को कांग्रेस की महासचिव गांव मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। उन्होंने खोजी न्यूज द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ हैं। हमारे पीएम गाहे-बगाहे एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा की बात कहते रहते हैं तो इसके लिए वह संसद में बाकायदा कानून क्यों नहीं बना देते। 

इससे किसानों की बात भी रह जाएगी और उन्हें उनका अधिकार भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ हैं जो उनकी फसल को पूंजीपतियों के हाथों भाव लगाने को मजबूर कर देंगे। उन्होंने बताया इसी सिलसिले में किसानों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 20 फरवरी को गांव खेड़ी फिरोजाबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही किसान महापंचायत में किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। 

Tags:    

Similar News