अब परिवार व बच्चों सहित बैठेंगे धरने पर
कड़ाके की सर्दी में रात में भी तौल कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हैं।
मुजफ्फरनगर। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे तौल कर्मियों की 4 दिन बाद मिल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। मिल के रवैये से आहत तौल कर्मियों ने पत्नी व बच्चों समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। हाड़ कपाती ठंड में धरने पर बैठने से कई तौल कर्मियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ है।
चरथावल विकास खंड परिसर में तौल कर्मचारियों ने मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 4 दिन से हड़ताल करते हुए धरना दे रखा है। कड़ाके की सर्दी में रात में भी तौल कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हैं। कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे तौल कर्मचारियों की 4 दिन से किसी भी अधिकारी व मिल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। तौल कर्मचारियों की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाने के साथ ही उनकी तैनाती उनके क्षेत्रों के आसपास के केंद्रों पर की जाए।
किसी भी तौलकर्मी के साथ कोई भी दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा दिए जाने आदि मांग की है। धरने के 4 दिन बाद भी कोई सुनवाई न होने से आहत व तौल कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 4 कर्मचारी रोज भूख हड़ताल पर बैठेंगे। तौल कर्मचारियों ने मांगे न मांगी जाने पर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा हैं कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपने परिवार और बच्चों सहित हड़ताल पर बैठ जाएंगे।