संयुक्त परिवार संग मतदान कर मनीष चौधरी ने किया धन्यवाद

जनपद में प्रमुख समाजसेवी हिंदू महासंघ के संरक्षक एवं फाउंडेशन भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने लोकतंत्र के लिए

Update: 2022-02-10 13:58 GMT

मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रमुख समाजसेवी हिंदू महासंघ के संरक्षक एवं फाउंडेशन भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने लोकतंत्र के लिए दो दिन पहले सभी जनपदवासियों से अपील की थी कि लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें यह त्यौहार हमारे राष्ट्र का त्यौहार है और देश की तरक्की का रास्ता अपने जनपद से होकर जाता है।

इसी क्रम में आज 10 फरवरी को समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपने संयुक्त परिवार के साथ सदर विधानसभा में अपनी कॉलोनी रामपुरी में अपने परिवार को लेकर लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद से कुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का दिल से धन्यवाद किया। अपील के बाद भी कॉलोनी वासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं मतदान कर्मचारियों सभी मीडिया कर्मियों का एवं चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों का भी दिल से आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News