उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र वहलना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव एवं मेला सम्पन्न

जैन समाज के हजारों की संख्या में यात्री अपने अराध्य भगवान पारसनाथ के दर्शन करने आये थे।

Update: 2019-10-02 18:15 GMT


 कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने अपनी कविताओं से श्रोताओं में समां बांधा।

मुज़फ्फरनगरपश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित अतिशय क्षेत्र वहलना जैन समाज की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र है। कई दशकों से होने वाला रथयात्रा महोत्सव एवम मेला इस बार भी  विशाल स्तर पर सम्पन्न हुआ। जिसमें दूर दराज से जैन समाज के हजारों की संख्या में यात्री अपने अराध्य भगवान पारसनाथ के दर्शन करने आये थे।




 



महोत्सव में आयोजन कमैटी द्वारा यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे वही स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।





 


रथयात्रा से पूर्व की संध्या को आदर्श परिवार द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश की प्रसिद्ध कवियित्री अनामिका जैन अम्बर के साथ देश के अनेक कवियों ने अपने अपने काव्यपाठ एवम कविताओं के माध्यम से श्रोताओ का मन मोहा। 





 


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे एवम सिटी मजिस्ट्रेट  अतुल कुमार ने रथयात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें जैन हो या अजैन सभी भक्तजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबन्ध कमैटी के अध्यक्ष राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स) महामंत्री राजकुमार जैन(नावला वाले) ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। महोत्सव के मुख्य संयोजक रविन्द्र जैन , मनोज जैन, रविन्द्र जैन (बजाज), राजीव जैन, रोहित जैन(अप्पु) सुभाष चन्द्र जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News