अभिनेत्री ने मचाया अपने डांस से तहलका- फैंस को नहीं करती निराश

भोजपुरी एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा ने अपनी अदाकारी के दम पर लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है;

Update: 2022-11-05 12:37 GMT

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा ने अपनी अदाकारी के दम पर लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जिनकी सोशल मीडिया पर खूब लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।

फैंस मोनालिसा की नई तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए बेताब रहते हैं। मोनालिसा भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसपर फैंस अपना दिल लुटा रहे हैं। मोनालिसा नए डांस वीडियो में जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की एनर्जी का लेवल इस गाने में बेहतरीन है। वीडियो में एक्ट्रेस आए हैं बिहार से भईया जी पंजाब में पर डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा डांस के साथ-साथ अपने एक्सप्रेशन्स से फैंस को खूब लुभा रही हैं। मोनालिसा आंखों को ऐसी मटकाती हैं, जैसे उनसे तीर चला ही हों। मोनालिसा का नया डांस वीडियो देख फैंस अपने आपको कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। (हिफी)

Tags:    

Similar News