श्रद्धा कपूर ने गोरिल्ला के साथ किया डांस

Shraddha Kapoor danced with gorillas

Update: 2021-04-08 05:46 GMT

मुंबई। श्रद्धा कपूर इन दिनों लगातार शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म चालबाज इन लंदन का ऐलान हुआ है। लेकिन इस फिल्म के अलावा अब श्रद्धा कपूर अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के कारण चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह एक गोरिल्ला के साथ फनी डांस कर रही हैं।

Full View

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपने फैंस साथ के साथ जुड़ी हुई हैं। लेकिन बीते दिन उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वह देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। क्योंकि इसमें उनके साथ एक खतरनाक गोरिल्ला भी नजर आ रहा है। जिससे डरने की जगह श्रद्धा कपूर उसके साथ मस्ती और डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर एडवेंचर फिल्म हेलो चार्ली रिलीज होने वाली है। यह वीडियो भी इसी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा लग रहा है। (हिफी)




 


Tags:    

Similar News