शहनाज गिल को चाहिए सिद्धार्थ शुक्ला

न सिर्फ उन्होंने अपना वेट लूज किया है, बल्कि वो काफी फोकस्ड हो गई हैं। अब वे पल-पल में फ्लिप नहीं करती हैं

Update: 2021-01-19 01:15 GMT

मुम्बई। बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद से शहनाज गिल ने काफी बदलाव लाए हैं। न सिर्फ उन्होंने अपना वेट लूज किया है, बल्कि वो काफी फोकस्ड हो गई हैं। अब वे पल-पल में फ्लिप नहीं करती हैं। शहनाज गिल तो आजकल इतनी स्टेबल हैं कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के आगे सलमान खान को भी नजरअंदाज कर दिया है।

दरअसल, शहनाज गिल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन क्लिप्स को मर्ज किया गया है। पहले क्लिप शो के दौरान का है, जहां आरती शहनाज से पूछती हैं कि वे पारस और सिद्धार्थ में से किसे ज्यादा प्यार करती हैं। थोड़ा सोचने के बाद बड़े प्यार से शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को चुनती हैं। तहसीन पूनावाला ने शहनाज से सवाल करते हुए कहा कि वे सिद्धार्थ और पारस छाबड़ा में किसे चाहती हैं। इस पर बिना सोचे ही उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया था।



Tags:    

Similar News