माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना 'चटनिया' रिलीज

वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, कोरियोग्राफर साहिल राज, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं।

Update: 2024-05-23 06:03 GMT

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना 'चटनिया' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'चटनिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।लोकगीत 'चटनिया' के वीडियो में दर्शाया गया है कि माही श्रीवास्तव आदर्श पत्नी के रूप में इंडियन लुक में नजर आ रही है और घर गृहस्थी के कामों में व्यस्त हैं। वह अपने पति से बेइंतिहा प्रेम करती है और उसे तरह तरह के व्यंजन बनाकर और खिला कर खुश करना चाहती है, लेकिन उसका पति सिर्फ चटनी के लिए चटकन लगा देता है, जिससे पत्नी बहुत दुःखी हो जाती है और अपनी सहेलियों से दिल की बात साझा करते हुए कहती है कि...'दाल बनावनी अ भात बनावनी ओहि प अलुआ के भुजिया, रहे कटोरिया में दहिया सजउआ अउरि मिठाईया में गुझिया, तबो पिनिक के ठारे से थरिया हटाई देले राजाजी, एगो चटनिया ल चटकनवा चलाई देले राजाजी...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'चटनिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव हैं। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, कोरियोग्राफर साहिल राज, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Tags:    

Similar News