अभिनेत्री दीप्ति को पड़ा दिल का दौरा

Update: 2020-10-22 03:42 GMT

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ा है। तबियत खराब होने के तुरंत बाद उन्हें कार्डियक एंबुलेंस से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह रविवार की रात एंबुलेंस से मोहाली पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उनके हार्ट में स्टेंट डाल दिया है। सोमवार को उनके शरीर में स्टंट डाला गया था। ऑपरेशन होने के बाद अब उनकी हालत में काफी सुधार है। डॉक्टर अब उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं। उनके ऑपरेशन में फोर्टिस अस्पताल के कार्डियक सर्जन डॉक्टर आरके जायसवाल व उनकी टीम शामिल थी। बता दें कि अभिनेत्री के करीबी और फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

दीप्ति नवल लॉकडाउन के बाद से ही मोहाली स्थित अपने घर पर रह रही थीं। वह काफी चर्चित अभिनेत्री हैं और अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह अंगूर, होली, घर हो तो ऐसा, शक्ति, फिराक, हम पांच, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, तेवर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार पॉपुलर वेब सीरीज मेड इन हैवेन में नजर आई थीं। (हिफी)

Similar News