हैप्पी बर्थडे सूर्या
सोशल मीडिया के दौर में ये और भी अलग तरीके से जाहिर होता है और फैंस जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपने दिल की बात लिखना शुरू कर देते हैं।
लखनऊ। फिल्म एक्टर्स के फैंस हमेशा अपने चहेते स्टार की चर्चा करने के लिए कोई न कोई कारण ढूंढ़ ही लेते हैं। बात जब किसी स्टार के जन्मदिन की हो तो फैंस का प्यार तो जबरदस्त तरीके से बरसता है। सोशल मीडिया के दौर में ये और भी अलग तरीके से जाहिर होता है और फैंस जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपने दिल की बात लिखना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही किया है तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या का फैंस ने। सूर्या के जन्मदिन पर उनके फैंस एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो वहीं उनकी एक मांग भी है- फिल्म सूराराई पोत्त को जल्द से जल्द रिलीज किया जाए।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके सूर्या की ये इस आने वाली फिल्म का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है। सूराराई भारत की पूर्व प्राइवेट एयरलाइंस एयर डेक्कन के संस्थापक रहे जीआर गोपीनाथ (कैप्टन गोपीनाथ) के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में सूर्या के साथ अपर्णा बालामुरली हैं। गजनी और सिंघम सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर सूर्या के फैंस ने अपने फेवरिट स्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके बेहतरीन पोस्टर से लेकर फिल्मों की क्लिप शेयर की। सूर्या आखिरी बार 2019 में आई फिल्म काप्पान में नजर आए थे।
(हिफी)