सलमान खान खेतों में कर रहे काम

अभिनेता ने खेती करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने कीचड़ में लथपथ खुद की एक तस्वीर शेयर की है।

Update: 2020-07-15 13:06 GMT

मुंबई। सलमान खान अपने करीबी दोस्तों के साथ पनवेल के फार्महाउस में अपना समय बिता रहे हैं और अब जैसे-जैसे कोरोनो वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लगता है कि अभिनेता ने खेती करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने कीचड़ में लथपथ खुद की एक तस्वीर शेयर की है। 54 वर्षीय अभिनेता ने उसी फार्महाउस पर अपने गाने भाई भाई की शूटिंग की थी। अब वह अपने खेतों में खेती करते नजर आए।

सुपरस्टार सलमान खान की इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपने ओर खींचा है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा, सभी किसानों का सम्मान करें। सलमान खान को इस काम के लिए काफी सराहा जा रहा है।

(हिफी) 

Tags:    

Similar News