शिवराज ने विश्वकर्मा जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Update: 2020-09-17 06:11 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा जयंती की प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विशिष्ट संकल्पों की प्राप्ति के लिए प्रभु नव ऊर्जा, सामर्थ्य और कौशल प्रदान करें। शिल्पदेव के आशीर्वाद से प्रदेश और देश का नवनिर्माण हो। देवचरणों में यही प्रार्थना है।

वार्ता

Similar News