पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस की देर रात से विकास दुबे पर नज़र थी।

Update: 2020-07-09 07:13 GMT

लखनऊ कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से अरेस्ट कर लिया गया है। यूपी पुलिस उसे तलाशती रही और कुख्यात अपराधी विकास दुबे उज्जैन तक पहुंच गया। इसी बीच बड़े ही फिल्मी लहजे में उसने अपना अरेस्टिंग कराई है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस की देर रात से विकास दुबे पर नज़र थी। उज्जैन के मंदिर के निकट ही कहीं उसने शरण ले रखी थी। आज तड़के ही पुजारी की जानकारी के बाद पुलिस ने वहां से विकास को अपनी गिरफ्त में लिया। विकास को लखनऊ लाया जा रहा है, उसके लिए यूपी पुलिस की पांच टीमें उज्जैन रवाना हो गई है। शाम तक विकास दुबे लखनऊ पहुंच सकता है।

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार विकास दुबे,बोला मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

Khoji News द्वारा इस दिन पोस्ट की गई बुधवार, 8 जुलाई 2020

खबर के मुताबिक उसने बड़े शातिराना अंदाज में पुलिस के सामने कहा कि वह विकास दुबे है कानपुर वाला। वह जानता था कि यही एक तरीका है जिससे वह एनकाउंटर से बच सकता है, क्योंकि अभी तक उसके पांच गुर्गे यूपी पुलिस ने ढेर कर दिए हैं।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने इसकी सूचना अपने कमांडर को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। इसके बाद वह खुद ही चीखकर कहने लगा कि वह कानपुर वाला विकास दुबे है।

विकास दुबे को यूपी पुलिस फरीदाबाद से लेकर एनसीआर तक खोजती रही और कुख्यात बदमाश विकास उज्जैन पहुंच गया इस बीच बड़े फिल्मी अंदाज में उसने अपनी अरेस्टिंग कराई।

Tags:    

Similar News