Trump-Biden's Last Debate~6 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखी

नील्सन मार्केटिंग रिसर्च के मुताबिक छह करोड़ 30़ लाख लोगों ने देखा।

Update: 2020-10-24 04:08 GMT

वाशिंगटन   अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई आखिरी बहस को छह करोड़ 30़ लाख लोगों ने देखा। नील्सन मार्केटिंग रिसर्च ने बयान जारी इसकी जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि तकरीबन छह करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गयी। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को सात करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था।

इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को डोनाल्ड ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को सात करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था।

Tags:    

Similar News