पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

Update: 2021-02-14 05:22 GMT

एथेंस। साइप्रस की राजधानी निकोसिया में कोरोनवायरस सीमा और सरकार में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

सरकारी मीडिया के अनुसार एंटीले प्रदर्शनकारियों, वामपंथी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों और कट्टरपंथी ग्रीन कार्यकर्ताओं ने शहर में सभाओं पर प्रतिबंध के बीच से मार्च निकाला।

दैनिक अखबार फील्लेफथेरोस के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठियों भांजी। पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस नियमों को तोड़ने पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव और हिंसा को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। कई लोग घायल हुए है।

Tags:    

Similar News