संस्मरण लिखने की तैयारी में है ट्रम्प

अमेरिका की पहली महिला ट्रम्प व्हाइट हाउस में बिताये गये अपने दिनों के बारे में संस्मरण लिखने की योजना बना रही है।

Update: 2020-11-29 05:31 GMT

वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रम्प व्हाइट हाउस में बिताये गये अपने दिनों के बारे में संस्मरण लिखने की योजना बना रही है।

पेज सिक्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी, रिपोर्ट में कहा गया कि मेलानिया ट्रम्प अपने व्हाइट हाउस के दिनों का संस्मरण लिखने की तैयारी कर रही है और उनकी यह 'स्टोरी' एक बड़ी धनराशि अर्जित कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्वयं मेलानिया ट्रम्प को किताब लिखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News