शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिये मेरठ सहित कई जिलों से होकर गुजरेगी टार्च रैली

44वॉ शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया जा रहा है

Update: 2022-06-24 14:17 GMT

लखनऊ। 44वॉ शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आगामी 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई (तमिलनाडु) में 44वॉ शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

शासन द्वारा शतरंज खेल को बढावा देने तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु टार्च रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह टार्च रैली 25 जून को हरिद्वार से चलकर मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर तथा झांसी सहित देश के सभी राज्य/संधीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। मशल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली में किया जायेगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि यह टार्च रैली शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से रैली को सफल बनाने हेतु समस्त अपेक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने को कहा है।

Tags:    

Similar News