इस जिले को मिला राष्ट्रीय 'गन्दगी मुक्त भारत' पुरुस्कार
भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत मिशन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये
चंडीगढ़। भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत मिशन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये पंजाब के मोगा जिला को देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
इस गौरवमयी प्राप्ति के लिए जिला उपायुक्त सन्दीप हंस को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत ने आज स्वच्छ भारत मिशन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय 'गन्दगी मुक्त भारत' पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया। यह समारोह वर्चुअली करवाया गया।
सन्दीप हंस ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत देश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने आस-पास सफ़ाई रखने, शौचालयों का प्रयोग करने और जल संरक्षण सम्बन्धी जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के लिए जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से तीन वर्गों (स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक शौचालिय अभियान, गन्दगी मुक्त भारत) में नामांकन माँगे गए थे। जि़ला मोगा ने गन्दगी मुक्त भारत मुहिम में पहला स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत जि़ला मोगा में वॉल पेंटिंग और अन्य साधनों के द्वारा जबरदस्त जागरूकता प्रचार किया गया जिसको भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा बहुत सराहा गया। उन्होंने इस पुरुस्कार के लिए जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग पंजाब के जि़ला मोगा में तैनात ऐक्सियन श्री जसविन्दर सिंह चाहल और उनकी समूची टीम को बधाई दी।
सन्दीप हंस ने अधिकारियों और लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय स्तर पर जि़ला मोगा की इस पहचान को बरकरार रखा जाये।