महिला आयोग की अध्यक्षा बुधवार को गाज़ियाबाद में करेंगी महिला उत्पीड़न की समीक्षा

Update: 2019-07-13 14:48 GMT

लखनऊ। उत्तर  प्रदेश में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम आगामी 17 जुलाई, बुधवार को गाजियाबाद में रहेंगी।

 विमला बाथम गाजियाबाद में विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपदीय वरिष्ठ प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों, सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ महिला कल्याण की योजनायो, उत्पीड़न की घटनाओं, सुरक्षा प्रकरणों पर समीक्षा बैठक करेंगी। बाथम समीक्षा बैठक के साथ महिला जनसुनवाई भी करेंगी।

Similar News