होमगार्ड्स मुख्यालय में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Update: 2019-06-20 14:33 GMT

लखनऊ। होमगार्ड्स विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2019 को केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान स्थित परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 06ः00 बजे से 07ः00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान रणजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन योग गुरू कृष्ण बिहारी बाजपेई तथा उनकी टीम के द्वारा किया जायेगा।

रणजीत सिंह ने बताया इस योग कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने वाले आसन प्रमुख रूप से कराये जायेंगे। कार्यक्रम में होमगार्ड्स मुख्यालय, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान एवं एन0डी0आर0एफ0 के समस्त अधिकारीगण, जवानों तथा कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Similar News