निराश्रित पशुओं की चारागाह निर्माण हेतु लखनऊ नगर निगम को 312.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Update: 2019-01-18 12:13 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नागर निकायों में कान्हा गौशाला/पशु शेल्टर होम्स की स्थापना के आदेश के तहत ''कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय दइ योजना'' के अन्तर्गत शासन द्वारा नगर निगम लखनऊ को निराश्रित पशुओं को रखे जाने हेतु खुली चारागाह निर्माण के लिए 312.33 लाख रुपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 104.11 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

इस चारागाह का निर्माण नगर निगम लखनऊ द्वारा निगम शूटिंग रेंज के समीप किया जाना है।

Similar News