मंत्री की दो टूक- जिन्हें रंगों से परहेज वह देश छोड़कर चले जाएं

जबकि रंगों से परहेज रखने वाले लोग ही रंगों का सबसे अधिक कारोबार करते हैं।;

Update: 2025-03-13 11:05 GMT

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दो टूक कहा है कि जिन लोगों को रंगों से परहेज है, वह देश छोड़कर चले जाए। अगर रंग लगने से धर्म भ्रष्ट होता है तो रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहनेंगे?

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पादरी बाजार स्थित अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कहा है कि जिन लोगों को रंगों से परहेज है वह घर में ही क्यों रहे वह देश छोड़कर चले जाए।

उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति कहते हैं कि रंगों से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहन सकते हैं और किस प्रकार रंगों का कारोबार कर सकते हैं? जबकि रंगों से परहेज रखने वाले लोग ही रंगों का सबसे अधिक कारोबार करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो जुम्मा पढ़ते हैं वह भी गले मिलते हैं और होली मनाने वाले भी गीले शिकवे दूर कर आपस में गले मिलते हैं। दोनों ही त्यौहार गले मिलन का पर्व है।

लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि लोग आपस में गले मिले, वह हर समय समाज में जहर घोलने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों के लिए उनका यही संदेश हैFull View

Tags:    

Similar News