राजस्थान में पंडाल के गिरने से 14 की मौत, दर्जनों घायल

बाड़मेर में राम कथा के दौरान अचानक बारिश और तूफान आने से पंडाल गिर गया। पांडाल में लोहे के इस्तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया।

Update: 2019-06-23 13:32 GMT

जयपुर। बाड़मेर में राम कथा के दौरान अचानक बारिश और तूफान आने से पंडाल गिर गया। पांडाल में लोहे के इस्तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया। पांडाल के नीचे दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि इसकी चपेट में आकर लगभग 50 घायल हो गए। हादसे के बाद वहां खलबली मच गयी। प्रशासन को हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया। राहत और बचाव अभियान किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश होने की वजह से पंडाल में करंट भी फैल गया था। जब पंडाल गिरा उस समय भगदड़ मच गई बारिश के चलते पंडाल में दबने और करंट लगने से 14 की मौत हो गई। जिसमें 13 पुरूष और एक महिला है। लगभग 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को उपचार के लिए बालोतरा के विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

    बता दें कि पांडाल में करीब 1 हजार श्रद्धालु मौजूद थे, यह हादसा जयपुर बाड़मेर जिले के जसोल गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। अचानक आई बारिश के बाद आंधी-तूफान की वजह से टेंट गिर गया और 14 लोगों की मौत हो गई, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कई लोगों की हालत नाजुक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। 

पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने दुख जताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर हुए हादसे पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट किया, राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्घ्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, जसोल (बाड़मेर) में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Tags:    

Similar News