मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया पी0एच0सी0 मेघाखेड़ी का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा सभीअधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित वेषभूशा में समय से उपस्थित रहने की दी गई चेतावनी

Update: 2019-07-06 11:33 GMT

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेघाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने डा0 प्रवीण त्यागी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाये गये।

संजीव कुमार लैब असिसटेंट के द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किये गये थे, लेकिन वे अपनी ड्यूटी से गायब थे

संजीव कुमार लैब असिसटेंट के द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किये गये थे, लेकिन वे अपनी ड्यूटी से गायब थे। दूरभाष पर सम्पर्क किये जाने पर उनके द्वारा उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डा0 प्रवीण त्यागी व संजीव कुमार दोनों के वेतन रोकने के आदेश निर्गत किये गये। निरीक्षण के दौरान सविता मलिक, एच0वी, उपस्थित नहीं थी, दूरभाष पर सम्पर्क करने पर बताया गया कि वे भ्रमण पर है, जिसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया क्योंकि उनके द्वारा भ्रमण पंजिका में भ्रमण को दर्शाया नहीं गया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा सभीअधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित वेषभूशा में समय से उपस्थित रहने की दी गई चेतावनी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित वेषभूषा में समय से उपस्थित रहने तथा सभी को मुख्यालय पर निवास करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।


Tags:    

Similar News