अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान गिरफ्तार
वसूली की रोकथाम करने वाले सेल ने एंटी एक्सटोर्शन सेल ने दाऊद के भतीजे रिजवान को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दुबई भागने की तेयारी कर रहा था। इससे पहले छोटा शकील के सहयोगी अफरोज वदारिया को भी मुंबई पुलिस ने हवाला मामले में गिरफ्तार किया था
नई दिल्ली। वसूली की रोकथाम करने वाले सेल ने एंटी एक्सटोर्शन सेल ने दाऊद के भतीजे रिजवान को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दुबई भागने की तेयारी कर रहा था। इससे पहले छोटा शकील के सहयोगी अफरोज वदारिया को भी मुंबई पुलिस ने हवाला मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अभी हाल ही में पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के एक करीबी रियाज भाटी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में दाऊद के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि रिजवान दाऊद के बडे भाई इकबाल कासकर का लडका है। रिजवान का पिता उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है। दाऊद के करीबी अहमद रजाक को दुबई से पिछ्ले दिनों क्राइम ब्रांच लेकर आई थी। उससे पूछताछ में बात सामने आई थी हवाला के रैकेट में इकबाल कसकर का बेटा रिजवान शामिल है। रिजवान को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो दुबई भागने की तैयारी में था। जानकारों के अनुसार यह दो व्यापारियों के बीच वसूली का मामला है। मुंबंई के दो व्यापारियों में पैसों के लेने देने को लेकर विवाद चल रहा था। एक व्यापारी ने दुबई जाकर फहीम मचमच से मदद मांगी तो मचमच ने दुबई से कॉल कर दूसरे व्यापारी को धमकाया था, जिसपर रिजवान ने दोनों व्यापारियों को लेकर दुबई में फहीम मचमच के सामने मामला सुलझाने का दावा किया था। इसी सिलसिले में जब दूसरे व्यापारी ने शिकायत की तो पुलिस ने रिजवान को पहले गिरफ्तार किया, इसके साथ ही दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा इससे इंकार करता रहा है।