दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

राजधानी दिल्ली से वैष्णो देवी की यात्रा करने वाली तीर्थयात्रियों के लिए खुशी की खबर है। रेलवे ने अब उनके लिए दिल्ली से कटरा तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है।

Update: 2019-06-28 12:38 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से वैष्णो देवी की यात्रा करने वाली तीर्थयात्रियों के लिए खुशी की खबर है। रेलवे ने अब उनके लिए दिल्ली से कटरा तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। इस रूट पर ट्रेन चलाने की मंजूरी के साथ ही इसके ट्रायल के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली से वैष्णो देवी का सफर महज 8 घंटे में पूरा करेगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने टी-18 यानी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए बाकायदा पूरा शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है।

इसी टाइम के हिसाब से इस सेक्शन पर ट्रायल करने के आदेश भी हुए हैं। इसमें साफ किया गया है कि गाड़ी का ट्रायल 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से ही होना चाहिए। शेड्यूल के मुताबिक यह गाड़ी नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, रास्ते में यह 8.10 बजे अंबाला, 9.22 बजे लुधियाना, 12.40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर टी-18 को दो मिनट के स्टॉपेज दिए गए हैं। वापसी में यह दोपहर 3 बजे कटरा से चलकर रात 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

Similar News