दिल्ली में एक भयभीत वारदात को पिता ने ही दिया अंजाम

दिल्ली में एक दिल भयभीत करने वाली वारदात सामने आयी है। यह घटना दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी।

Update: 2019-06-22 08:23 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिल को भयभीत करने वाली वारदात सामने आयी है। यह घटना दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से हत्या की, और इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गयी है। यह जानकारी दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला ने वारदात को अंजाम दिया है। उपेंद्र प्राइवेट टीचर है। उसने अपनी पत्नी और तीनो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। उपेंद्र शुक्ला ने ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने स्वीकार किया है, कि मैने ही चारों लोगों की हत्या की है।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया है। शख्स की दो बेटियां और एक बेटा है, बड़ी लड़की की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र डेढ़ महीने बतायी जा रही है। इस वारदात को उपेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच अंजाम दिया है।

डीसीपी विजय कुमार के अनुसार प्रांत 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली। उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है. आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं। उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है। लाश के पास से उपेंद्र के लिखे दो नोट बरामद हुए हैं, जिसमें से एक हिंदी और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ है। इन नोट्स में उपेंद्र ने लिखा कि ये सभी कत्ल मैंने किए हैं. मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।

उपेंद्र की पत्नी अर्चना डायबिटीज से पीड़ित थी और आर्थिक तंगी डिप्रेशन और कत्ल की वजह हो सकती है। 


Tags:    

Similar News