पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 68 हजार रुपए की लूट

क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 68 हजार रुपए लूट लिए है

Update: 2022-06-06 05:07 GMT

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 68 हजार रुपए लूट लिए है।

बलकवाड़ा के थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमरानी के समीप एक बंद पड़े बायोडीजल पेट्रोल पंप के पास प्रताप सागर को कल रात्रि गोली मारकर उसकी डिक्की में रखे 68 हजार रुपए लूट लिए।

उन्होंने बताया कि बालसमुद स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर प्रताप सागर राशि लेकर दुपहिया वाहन से बड़वानी जिले के ठीकरी स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने उसके वाहन को टक्कर मारकर गिरा दिया और घायल कर राशि लूट ली। घायल मैनेजर को ठीकरी स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

वार्ता

Tags:    

Similar News