चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान- महिलाओं को होली गिफ्ट देगी सरकार

Update: 2024-03-09 11:47 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले की गई बड़ी घोषणा के अंतर्गत महिलाओं को होली गिफ्ट दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से राज्य की तकरीबन 175000 महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से गरीब परिवार की महिलाओं को एक और मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। योगी सरकार के इस ऐलान से रंगों के पर्व होली के मौके पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए योगी सरकार का मुफ्त सिलेंडर खास बन जाएगा। इससे पहले योगी सरकार द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया गया था।

Similar News