अकाली दल की चुनाव सभा में फायरिंग से एक घायल

अकाली दल प्रत्याशी की चुनावी सभा में गोलीबारी से एक व्यक्ति घायल हो गया

Update: 2022-01-20 13:19 GMT

जालंधर। पंजाब के जालंधर में गुरुवार को अकाली दल प्रत्याशी की चुनावी सभा में गोलीबारी से एक व्यक्ति घायल हो गया।

नकोदर में गांव चूहड़ में अकाली दल प्रत्याशी गुरप्रताप सिंह वडाला की जनसभा हो रही थी। इस दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान गांव के ही रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे जालंधर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।


वार्ता

Tags:    

Similar News