यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ हापुड़ का होगा सुव्यवस्थित विकास

जिलाधिकारी मेधा रूपम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण करने के लिए सडक पर निकली

Update: 2022-04-26 14:15 GMT

हापुड़। जिला अधिकारी मेधा रूपम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर समुचित जल निकासी, यातायात व्यवस्था तथा नालों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जनपद के सौंदर्य करण को लेकर संयुक्त मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण करने के लिए सडक पर निकली। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने शहर का भ्रमण करते हुए नगर की समुचित जल निकासी, यातायात व्यवस्था और नालों के सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यकरण के उपायों को तलाशा। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हापुड तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से नगर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान शहर के कई स्थानों पर जलभराव होने के साथ-साथ जल निकास बाधित हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना हमारी सामूहिक प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर का सौंदर्यकरण जहां हमारे व्यवस्था प्रबंधन की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराता है वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू होना शहर और जिले के विकास को गति प्रदान करता है।

जिलाधिकारी ने भम्रण के दौरान अनेक स्थानों पर रुक कर शहर के सौंदर्य करण की संभावनाओं को तलाशा और सौंदर्य करण के लिए स्थान भी चिन्हित किए।

Tags:    

Similar News